छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सपना में 3 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सपना में बन रहे 6 आंगनबाड़ी भवनों हेतु अतिरिक्त राशि प्रत्येक के लिए डेढ़ लाख कुल 9 लाख रुपये विधायक मद से देने की घोषणा की। मुख्य मार्ग दोचन घर पखनापारा से सपना बस्ती होते हुए रनपुरकला अम्बिकापुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क की लंबाई करीब 2.75 किलोमीटर है। वर्तमान में यह कच्ची सड़क है जिससे बरसात में आवागमन काफी मुश्किल होता है। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामवासी विकासखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से बारहमासी सड़क से जुड़ जाएंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि 3 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क का भूमिपूजन किया गया है। इस सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग होते रहना चाहिए। निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा कराये ताकि बरसात में आवागमन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों मजदूरों के हित के लिए काम कर रही है। धान उपजाने वाले, सुगंधित धान उपजाने वाले व पेड़ लगाने काले किसानों को अदान सहायता देने में साथ ही अब भूमिहीन मजदूरों को भी 7 हजार रुपये सालाना सहायता राशि दी जा रही है। इसमें विस्तार करते हुए भूमि वाले बैगा, पुजारी, धोबी, आदि को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि रनपुरकला व सुखरी में कबीर चबूतरा के लिए 3-3 लाख, सुखरी में गौरव पथ निर्माण, सुखरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 75 लाख, रनपुर व बकिरमा में एक-एक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 27.50 लाख की मंजूरी मिली है।
गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूरा हो सड़क निर्माण कार्य- सिंहदेव
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

