रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने दुर्ग जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र वर्मा को नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के लिए जितेन्द्र वर्मा पर भरोसा व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी दी है। जितेन्द्र वर्मा के भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष बनने पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हे बधाई दी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया है श्री वर्मा भाजपा पार्टी के सिद्धांत एवं वरिष्ठ नेताओं के दिशा-निर्देश में दुर्ग जिले में भाजपा को मजबुती प्रदान करेंगे। आपके मनोनयन से पार्टी को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से पार्टी मजबूत होगी। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महिला सचिव प्रभा पटेल, प्रदेश महिला अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष चांदनी वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
दुर्ग जिला में भाजपा को जितेन्द्र वर्मा पर भरोसा, पार्टी ने बनाया जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने दी बधाई
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

