जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शादी के पांच दिन बाद एक दूल्हन अपने शौहर को नापसंद बताकर अपने मायके वालों के साथ मायके चली गयी। फिलहाल उसके मायके जाने से पहले ससुराल जन मामले को लेकर थाने पहुंचे। जहां आपसी समझौता के साथ मियां बीबी अलग रहने के लिए राजी हो गए। वहीं पुलिस ने इस बाबत बताया कि शादी के बाद भी पति को कुबूल न कर पाने वाली बीबी का पहले से ही कहीं प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी वह नहीं दे सकी और परिजनों के दबाव में शादी कर ली। लेकिन, शादी होने के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल सकी तो पति को छोडऩा ही मुनासिब समझा। मीरगंज थाना के गोधना गांव के एक युवक की शादी 15 मई को प्रयागराज जनपद के हण्डिया थाना के आशेपुर गांव में हुई थी। 15 मई को विदा होने के बाद बीवी अपने ससुराल आ गई। 16 मई को रिवाज के अनुसार मायके चली गयी। 18 मई को ससुराल पक्ष के लोग उसको विदा कराकर ससुराल गोधना गांव ले आये। फिर अचानक 20 मई को बीवी ने शौहर के साथ रहने से मना कर दिया। जिसके बाद हडकम्प मच गया। ससुराल के लोगों ने मायके वालों को बुला लिया। पर दुल्हन अपने मां बाप के समझाने पर भी नही मानी और लडके को नापसंद बता कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गयी। ससुराल पक्ष के लोग भविष्य मे कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मीरगंज थाना पहुंच पुलिस को सूचना दिये। पुलिस ने न्यायालय की शरण लेने की सलाह दिया। वहीं दोनों पक्ष आपसी समझौता लिखा पढी के बाद अलग रहने के लिए तैयार हो गए। जिसकी चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह का कहना है कि पति पत्नी के अलग होने का मामला थाने आया था। जिन्हे न्यायालय जाने के लिए कहा गया। दोनों पक्ष आपस मे सुलह कर यहां से चले गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version