एक महिला ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या करने की कोशिश की, क्योंकि उसकी सास ने उससे खाना बनाने को कह दिया था। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के ठाठीपुर थाना इलाके के आंबेडकर कालोनी का है। यहां रहने वाली एक महिला ने खुद को मारने के चूहे की दवा खा ली, क्योंकि उसकी सास ने उससे खाना बनाने के लिए कह दिया था। जब इस बात का पता उसके पति को पता चला तो महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है, महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, ठाठीपुर थाना इलाके की आंबेडकर कालोनी में राजकुमार भार्गव अपनी पत्नी संजना भार्गव और मां के साथ रहते हैं। राजकुमार किराने की दुकान पर नौकरी करता है और उसकी मां भी काम पर जाती हैं। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त राजकुमार की मां जब काम से वापस लौटी तो घर पर खाना नहीं बना हुआ था। उसके बाद राजकुमार की मां ने जब संजना से खाना बनाने के लिए कहा तो वह गुस्से से आग बबूला हो गयी। इसके बाद बातों ही बातों में दोनों सास-बहू में विवाद हो गया। विवाद के चलते शुक्रवार की शाम संजना ने घर में रखी चूहे मारने की दवा दही में मिलाकर खा ली। कुछ देर बार जब महिला की हालत बिगडऩे लगी, तो उसके पति राजकुमार को बुलाया गया। राजकुमार पहले पत्नी को नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पति राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी कहती है कि खाना सिर्फ तुम्हारे लिए बनाऊंगी और मां के लिए आप बाहर से लेकर आओ या खुद बनाओ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version