सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन हजारों चीजें वायरल होती है। इसके जरिए न जानें कितने लोग चमक उठे हैं। फिर चाहे वे रानू मंडल हों या फिर अनोखे स्टाइल में बादाम बेच रहे ‘कच्चा बादाम’ फेम भुवन बड्याकर। ऐसा ही एक बहुत ही मजेदार वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद यकीनन हंसते-हंसते आपका पेट दर्द हो जाएगा। इस वायरल हो रहे वीडियो में एक भाभी शादी में डांस फ्लोर पर जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देख लोग हैरान हैं। यह वीडियो देवर और भाभी के डांस से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देवर और भाभी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के फंक्शन में डांस फ्लोर पर देवर डांस कर रहा होता है। इस दौरान वहां पर उसकी भाभी खड़ी होती हैं। आप देख सकते हैं कि देवर अपने साथ भाभी को डांस करने के लिए आमंत्रित करता है। वह भाभी को हल्के में ले रहा था। उसे लग रहा था कि भाभी को डांस करना नहीं आता होगा। तभी भाभी डांस फ्लोर पर उतर जाती हैं और ऐसा डांस करती हैं कि देवर भी चकित रह जाता है। भाभी को डांस करता देख देवर भी अपने आपको रोक नहीं पाता और उनके साथ ही डांस करने लगता है। इस जोड़ी का डांस जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। वहां मौजूद लोग इन दोनों के डांस को जमकर सराहते भी हैं। भाभी-देवर के इस डांस को Raj Sapna Music नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version