भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का प्रथम दुर्ग नगर आगमन होने जा रहा है। जितेंद्र वर्मा दुर्ग प्रस्थान करने से पहले पाटन नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित माँ महामाया देवी की मंदिर में दोपहर 1:00 बजे पूजा अर्चना कर 1:15 बजे दुर्ग के लिए काफिला प्रस्थान करेगी। अतः आप सभी वरिष्ठ-कनिष्ठ व देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सादर निवेदन है की समय का विशेष ध्यान रखते हुए माँ महामाया देवी की मंदिर में अपनी पावन उपस्थिति प्रदान करें। विदित है कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा जी को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा जी कल 31 मई 2022, दिन – मंगलवार को ( दोपहर 1:30 बजे ग्राम फुण्डा में व 1:45 ग्राम सेलूद )में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उक्त स्वागत कार्यक्रम में आप सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण,जिला में निवासरत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी, व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला व मंडल पदाधिकारीगण,पार्षद,पूर्व एल्डरमेन,पूर्व पार्षद,जनपद सदस्य पूर्व जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरपंच,पूर्व सरपंच,पंच,पूर्व पंच,बूथ पालक बूथ सचिव बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन कल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

