रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एस.एन. पटेल को विगत 6 माह पूर्व पेट का कैंसर डाइग्रोस हुआ था जिनका इलाज बासवताराकम इंडो अमेरिकन कैंसर हास्पीटल हैदराबाद में सघन इलाज चला जहां उन्हे हर 15 दिन में चार किमो देने के उपरांत पेट का मेजर आपरेशन किया गया तथा आधा पेट काटकर निकाल दिया गया तदुपरांत पुन: चार किमो दिया गया जो 15 अप्रैल 22 तक चला। उसके बाद एक माह एक माह उपरांत अभी प्रथम रूटिन चेकअप में बुलाया गया जिसमें पूरी तरह जांच उपरांत श्री पटेल को पूर्णत: कैंसरमुक्त घोषित किया गया। श्री पटेल ने मीडिया को बताया कि भगवान की कृपा, माता-पिता का आशीर्वाद एवं घर परिवार के सदस्यों की ईश्वर से की जाती रही लगातार प्रार्थना एवं हमारे समस्त पदाधिकारियों, कर्मचारियों, अधिकारियों साथियों एवं शुभचिंतकों की दुआओं के परिणामस्वरूप आज हम मौत के मुख से पुन: वापस स्वस्थ हो सके है। श्री पटेल रायपुर पहुंचते ही अपने पावर कंपनी के कार्य के साथ ही अपने दोनों संगठनों छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल लिया है तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों पदाधिकारियों की नियुक्ति भी प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में रायपुर एवं जांजगीर जिले में क्रमश:तौफीक खान को जिलाध्यक्ष रायपुर, बसंत दुबे को जिला सचिव जांजगीर चांपा, मोहम्मद हसनात खान को जिला महासचिव रायपुर, जमीर मोहम्मद को जिला संयुक्त सचिव रायपुर, अजीत साहू जिला संयुक्त सचिव जांजगीर चांपा, मुनव्वर अहमद को जिला जिला संयुक्त सचिव रायपुर आदि पदों पर मनोनीत किया गया है। श्री पटेल के सकुशल वापस लौटने एवं कार्यभार को पुन: संभालने पर समस्त शुभचिंतकों में बेहद खुशी व्याप्त है तथा सभी ने श्री पटेल के पूर्णत: स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी है।
लॉ.एस.एन. पटेल स्टमक कैंसर से पूर्णत: सुरक्षित होकर हैदराबाद से रायपुर लौटे
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
