रायपुर। रायपुर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत नगर वृत्त 1 रायपुर शहर के नगर संभाग पूर्व सिविल लाइन में विद्युत दुर्घटना से बचाव संबंधी विषय पर कल 2 जून को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से रायपुर शहरी क्षेत्र के नगर संभाग पूर्व में कार्यरत लाइन कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर शहरी क्षेत्र के प्रमुख कार्य निदेशक जेएस नेताम द्वारा तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन करने एवं उपकरणों को उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर शहरी क्षेत्र के मुख्य विद्युत सुरक्षा अधिकारी, अधीक्षण यंत्री एसएन दूबे द्वारा विद्युत दुर्घटना से बचाव की तकनीक को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इसी तारतम्य नगर वृत्त -एक रायपुर शहर के अधीक्षण यंत्री मनोज वर्मा द्वारा होने वाले विद्युत दुर्घटना में कमी लाने हेतु सही तरीके से विद्युत उपकरण जैसे हैण्ड्स ग्लोब्स, सेफ्टी बेल्ट इत्यादि का इस्तेमाल सेफ्टी जोन बनाकर करने एवं कार्य के दौरान संबंधित उर्जा के स्त्रोत के बंद होने संबंधी विषय पर अपने दीर्घ अनुभव को साझा किया एवं बचाव संबंधी जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त तकनीकी कर्मचारियों ने अपने कार्य अनुभव, कार्यशैली संबंधी जिज्ञासा को प्रश्रोत्तरी के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखा एवं सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। कार्यपालन यंत्री देव साहू द्वारा सुरक्षा से संबंधित सावधानी एवं विशेष रूप से सोलर इंट्रीगेशन से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक यंत्री प्रवीण कुमार साहू एवं सहायक यंत्री उच्च दाब येतेन्द्र कुमार नामदेव द्वारा उनके कार्य अनुभव के माध्यम से समस्त कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला अधिकारी सहायक यंत्री यशोदा रौतिया, एवं कनिष्ठ यंत्री कुमारी नीलम पोया द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन नगर संभाग पूर्व रायपुर कार्यपालन यंत्री बिम्बीसार के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर संभाग के अंतर्गत समस्त सहायक यंत्रीगण,कनिष्ठ यंत्रीगण, एवं लाइन कर्मचारी विभागीय एवं ठेके पर कार्यरत समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version