रायपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनरतले मनरेगा कर्मचारी 8 जून को जिला स्तरीय रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। साथ ही राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। रैली निकालने एवं धरना प्रदर्शन के लिए महासंघ की बालोद जिला ईकाई द्वारा जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत 2 जून को मनरेगा आयुक्त द्वारा एकतरफा कार्यवाही करते हुए 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्ति कर दी गई थी। जिसके विरोध में बालोद जिले के समस्त कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा जिला स्तरीय जिला कार्यक्रम समन्वयक/कलेक्टर को दिया जाना है एवं नियम विरुद्ध सेवा समाप्ति कार्यवाही के विरोध में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाना है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में 4 अप्रैल से विगत 64 दिवस आज दिनांक तक राज्य के समस्त 28 जिलों के राज्य जिला ब्लॉक स्तर के सभी मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है। ततसंबंध में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत मनरेगा कर्मियों की 2 सूत्रीय मांग है जिसमें 1 चुनावी जनघोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाये। 2 नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारित करते हुए समस्त मनरेगा कर्मचारियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाये। आज दिनांक तक शासन द्वारा गठित कमेटी द्वारा हमारी मांगों को पूर्ण नहीं किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान 8 जून को बालोद में एकदिवसीय जिला स्तरीय रैली के माध्यम से राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रिवंशी, एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम कुर्रे ने दी।
8 जून को रैली के माध्यम से मनरेगा कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा जायेगा ज्ञापन
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
