परसदा (कुम्हारी)। छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन दुर्ग जिले के ग्राम परसदा (कुम्हारी) के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर, गौठान परिसर, व पार्षद युजेन्द साहू के निजी बाडी, रिपोर्टर करन साहू के निजी बाडी में क्रमश: बादाम, अशोक, नीबू, नीम, आम, बरगद, अर्जुना, सहित अन्य पौधे लगाये गये। पौधारोपण में परसदा के पार्षद युजेन्द साहू, पार्षद श्रीमति सती यादव व ग्राम के युवा रिपोर्टर करन साहू उपस्थित रहे। साथ ही पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अशवनी साहू, वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा, गीतालाल साहू, प्रभु यादव व समिति के मार्गदर्शक, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक परसराम साहू, डाँ संतोष पटेल, डाँ शंकर सिंहा, उपस्थित रहे। पौधारोपण पश्चात स्कूल परिसर मे समिति के सदस्यों व अतिथियो के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर अपने अपने विचार व्यक्त किया गया समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ने वर्तमान परिवेश मे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को बेहद जरूरी बताते हुये अपने आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। ललित बिजौरा जी ने कहा कि जितना हम पौधे लगाकर उस पौधे का संरक्षण करते हैं ठीक उसी प्रकार हमें पूर्व से जगे पेड को बेवजह न काटने पर बल दिया, परस राम जी साहू ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जल प्रदूषण को कम करने व उसका संरक्षण पर अपने विचार रखे। साथ ही युवा पार्षद युजेन्द साहू व श्रीमति सती यादव व करन साहू ,डाँ संतोष पटेल, डाँ शंकर सिंहा ने प्राकृतिक जंगलो व उनका संरक्षण करने पर विशेष जोर दिया। परसदा की तरह पाटन इकाई से कौशल वर्मा टीम द्वारा ग्राम देवादा में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। समिति प्रतिवर्ष अपने साथियों को अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version