रायपुर। देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अलग-अलग राज्यों से मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। छत्तीसगढ़ के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ से एक नई गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में एक बार फिर से कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। संचालनालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर, सार्वजनिक सभागृह, कम हवादार वाली जगहों पर मास्क पहनने के लिए लोगों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाए।सभी पात्र लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज दी जानी है। इसका विशेष प्रयास किया जाए। स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोविड-19 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएं, जिससे लोगों को आसानी से प्रिकॉशन डोज मिल सके। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का महत्व आम जनता को फिर से बताएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम जाएं। बता दें कि देश में शुक्रवार को 7584 नए नए संक्रमित मिले। इस दौरान 24 मौतें भी हुईं। पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को देश में 7240 मरीज मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 344 मरीज ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस भी 3769 बढ़कर कुल 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,05,106 हो गई है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी जारी है। अब तक वैक्सीन की कुल 194.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version