छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के पिहरीद में बोरवेल में फंसे राहुल को कड़ी चुनौतियों के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। जांजगीर के बहादुर राहुल साहू सोकर उठ गए हैं। उन्होंने नाश्ता भी कर लिया है उन्हें हल्का सा बुखार है, बाकी ठीक है। आपको बता दें कि बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू दल ने हर बार कड़ी चुनातियों का सामना किया। राहुल के रेस्क्यू में बड़े-बड़े चट्टान बाधा बनकर रोड़ा अटकाते रहे, इस बीच रेस्क्यू टीम को हर बार अपना प्लान बदलने के साथ नई-नई चुनौतियों से जूझना पड़ा। मशीनें बदलनी पड़ी। 65 फीट नीचे गहराई में जाकर होरिजेंटल सुरंग तैयार करने और राहुल तक पहुँचने में सिर्फ चट्टानों की वजह से ही 4 दिन लग गए। रेस्क्यू टीम को भारी गर्मी और उमस के बीच झुककर, लेटकर टार्च की रोशनी में भी काम करना पड़ा।
राहुल साहू सोकर उठ गए हैं…नाश्ता भी कर लिया है…हल्का सा बुखार है…बाकी ठीक
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

