जामगाँव (एम)। आज शा.पू. मा.शाला महुदा, वि.ख. पाटन जिला दुर्ग में शिक्षावली समारोह (शाला प्रवेशोत्सव)का आयोजन किया गया। जिसमे नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। ग्राम में शिक्षावली रैली निकालकर पालकों से सम्पर्क कर बच्चों को शाला भेजने के लिए प्रेरित किया गया। शाला में दिया जलाकर एवम् आतिशबाजी कर नए शिक्षा सत्र का आरंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्यंमत्री के संदेश का वाचन किया जिसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा नि:शुल्क पुस्तक तथा गणवेश वितरण किया गया गाँव सरपंच मनोज साहू द्वारा बच्चो को प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुए खेलकूद की आवश्यक सामग्री देने हेतू बात रखा। तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिती के अध्यक्ष युगलकिशोर साहू जी द्वारा बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए अपने माता पिता का सम्मान शिक्षकों का सम्मान बडो का आदर करते हुए खुब पढ़ाई में ध्यान लगाकर पढऩे व आगे बढऩे हेतु बात रखा। कार्यक्रम के अंतिम बेला में छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि अध्यक्ष समग्र शिक्षा समिति युगल किशोर साहू, सरपंच मनोज साहू, परसराम साहू मीडिया प्रभारी, प्रधान पाठक विनोद चौबे, संकुल समन्वयक झीट सुशील सूर्यवंशी तथा शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, रूपेंद्र कुमार बंछोर, श्रीमती सीमा शर्मा, सुश्री सारिका पटले, मार्तंग साहू, कृष्णराज पाण्डेय, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, रमन लाल साहू, जितेंद्र धीवर एवम् ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
