राजिम. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन में गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की ओर से की जा रही पूछताछ की कार्यवाही के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले रैली निकाली और फिर प्रदर्शन किया।
सेना में अग्निवीर योजना के विरोध में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस महासभा का आयोजन किया गया है।जिसमें देश के सभी राज्यों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक ,निगम -मंडल पदाधिकारीयो सहित बड़ी संख्या कार्यकर्तायो की भीड़ दिल्ली पहुँची हैं।
राष्ट्रीय मंच में गरियाबंद से जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू को स्थान मिला।
इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि जो प्रकरण वर्ष 2015 में समाप्त कर दिया गया है, उस पर अब केंद्र सरकार ए.डी.का दुरुपयोग कर कांग्रेस के सम्मानीय नेता राहुल गांधी को परेशान कर रही हैं।क्योंकि समय समय राहुल गांधी जी केंद्र सरकार के विफलतायो को जनता के सामने उजागर करते रहे हैं।केन्द्र की सरकार ने हाल ही में एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है अग्निपथ के नाम से जिसमें देश भर के नवजवान युवा पीढ़ी को निशाने रखा जा रहा है जिससे कहा जा रहा है कि अब सेना में सेवा 62 साल नहीं 4 साल तक ही दे सकेंगे मगर केंद्र सरकार यह बताये चार साल के बाद युवा क्या करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version