रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा वनो की अवैध कटाई तथा वन्य प्राणियों के अवैध शिकार की रोकथाम के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में वन मंडल गरियाबंद के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पाण्डुका में 18 जुलाई को एक नर चीतल वयस्क के अवैध शिकार पर 6 आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल दाखिला कराया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त इन आरोपियों में ग्राम गायडबरी थाना छुरा के भवानी कंवर, आत्मा राम दीवान, लाल सिंह दीवान, घनश्याम गोंड़, टिकेश गोंड़ तथा भागवत गोंड़ शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन मंडलाधिकारी गरियाबंद श्री मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा निशानदेही के आधार पर घटना स्थल से चीतल का खाल बरामद किया गया और आरोपी आत्मा राम दीवान की बाड़ी से खुदाई कर चीतल का सींग तथा मुंडी बरामद किया गया। इसके द्वारा सभी छह आरोपियों को जल्द ही साक्ष्य के आधार पर पकड़ कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की गई और उन्हें जेल दाखिला कराया गया है। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी पाण्डुका संजीत मरकाम, धर्मेन्द्र निराला, लोकेश श्रीवास, सांकरा फिरोज खान, घनश्याम धु्रव एवं टी.आर. वर्मा आदि का योगदान सराहनीय रहा।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
