मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ की सौगात

43 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सुदूर वनांचल में आवागमन को सुलभ बनाने सड़क निर्माण और उच्चस्तरीय पल निर्माण प्रमुख रूप से शामिल

2.37 करोड़ की लागत से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज बैकुण्ठपुर  में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कुल 188 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत के 43 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया जिनमें 29 करोड़ 28 लाख रुपए लागत के 10 कार्यों का   भूमिपूजन तथा 159 करोड़ 47 लाख रुपए लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण का किया जा रहा है।

भूमिपूजन
भूमिपूजन के तहत मुख्य रूप से शामिल जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था हेतु 59 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना जिसकी लागत 6 करोड़ 58 लाख रुपए होगी। 5 किमी लम्बाई के मसौरा से कुदरा मार्ग का निर्माण लागत राशि 5 करोड़ 95 लाख रुपए, 5 किमी के काचरडांड से मधौरा पहुंच मार्ग का निर्माण लागत राशि 4 करोड़ 87 लाख रुपए, साल्ही से कर्मघोघा पहुंच मार्ग राशि 3 करोड़ 39 लाख रुपए तथा पसौरी से कोतमा मार्ग पर बरने नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुच मार्ग का निर्माण लागत राशि 5 करोड़ 34 लाख रुपये होगी।

लोकार्पण
इसी तरह लोकार्पण में मुख्य रूप से शामिल सिचाई हेतु सौर सुजला योजनान्तर्गत 1297 नग सोलर पंप की स्थापना जिसकी लागत राशि 36 करोड़ 05 लाख रुपये है। जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत पेजयल व्यवस्था हेतु 81 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना 12 करोड़ 37 लाख रुपए लागत राशि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तहत भरतपुर से डोम्हरा 23.05 कि.मी. सड़क निर्माण 17 करोड़ 34 लाख रुपए, पेन्ड्री से महाई से लोहारी 16.60 कि.मी. का निर्माण 12 करोड़ 24 लाख रुपए लागत राशि से, पीएमजीएसवाई टी-03 7 किमी पिपरिया सड़क से नागपुर रेलवे स्टेशन व्हाया सिरियाखोह- चिरईपानी 18.30 कि.मी. का निर्माण 14 करोड़ 08 लाख रुपए लागत राशि से तथा केल्हारी में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य 2 करोड़ 37 लाख रुपए लागत राशि से शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version