छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मासूम बच्चे राहुल हादसे को लोग भूले भी नहीं थे कि अब मध्यप्रदेश के छतरपुर से 5 साल के बच्चे के बोरवेल गिरने की खबर मिली है। मुख्यममंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले में संज्ञान लिया है। मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आई है जहां एक पांच साल का मासूम दीपेंद्र यादव खेलते हुए अचानक 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।
इस मामले में सीएम शिवराज सिंह ने संज्ञान लेते हुए हृष्ठक्रस्न की टीम और पुलिस प्रशासन को बच्चे को सकुशल निकालने के निर्देश दिए हैं। छतरपुर एसपी ने बताया है कि बच्चा ठीक ढंग से मूवमेंट कर रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो हम बच्चे को 5 घंटे में निकाल लेंगे। वहीँ रेस्क्यू के दौरान बारिश भी हो रही थी जो अब बंद हो चुकी है।
