बिहार के मुजफ्फरपुर के देह व्यापार रैकेट मामले में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले में अहियापुर झपहां से गिरफ्तार शहनाज खातून उर्फ आंटी का काला साम्राज्य पूर्वी चंपारण से लेकर समस्तीपुर तक फैला हुआ था. जांच में सामने आया है कि इसके गिरोह में करीब 12 से अधिक युवक शामिल हैं. ये लोग ग्राहक लाने से लेकर लड़कियों और महिलाओं को मास्टरमाइंड तक पहुंचाने का काम करते थे. बता दें कि इस गिरोह का काम मुख्य रूप से उन्हीं महिलाओं और लड़कियों को अपनी जाल में फंसाना था, जिनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं होती थी.
एडवांस में देते थे पैसे
दरअसल गिरफ्तार शहनाज खातून उर्फ आंटी के गिरोह के लोग ऐसे लोगों पर नजर रखते थे, जिन्हे पैसे की बहुत जरूरत रहती थी. धीरे-धीरे उस परिवार के करीब जाकर उन्हें कपड़ा दुकान, स्वास्थ्य विभाग, शॉपिंग मॉल समेत अन्य जगहों पर नौकरी और पैसे का लालच देते थे. इस काम में जिसको पैसे की सख्त जरुरत होती थी वह लोग इनके जाल में तुरंत फंस जाते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनके परिवार वालों को एडवांस में कुछ पैसे भी दिया जाता था, ताकि किसी प्रकार का विवाद नहीं हो.
पुलिस ने दो पीड़िताओं को कराया मुक्त
मामले का खुलासा होने के बाद गिरफ्तार आंटी के अड्डे से समस्तीपुर और अहियापुर की एक-एक पीडि़ता को भी मुक्त कराया गया था. इन दोनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने से यह लोग आंटी के चुंगल में फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनसे पहले पूर्वी चंपारण समेत अन्य जगहों की महिलाएं भी यहां मौजूद थीं, लेकिन उनके पहुंचने के बाद उनको जाने दिया गया था. वो सब अपने घर चली गई थीं.
जबरन कराया जाता था गलत काम
नौकरी के नाम पर महिलाओं या लड़कियों को शहर ले आकर आंटी तक पहुंचाया जाता था. इसके बाद आगे का खेल मास्टरमाइंड आंटी रचती थी. पहले तो वह उन्हें अच्छी-अच्छी बातें करके फंसाती. फिर ज्यादा पैसे कमाने का ऑफर देती थी. अगर इसके बावजूद वो तैयार नहीं होतीं तो उन्हें जबरन मारपीट कर धंधे में उतार दिया जाता था. इतना ही नहीं उनकी अश्लील तस्वीर भी खींच लेती थीं ताकि ये किसी के सामने मुंह न खोलें.
मोबाइल में मिले 15 संदिग्ध नम्बर
इस मामले में मास्टरमाइंड को जेल भेजने के बाद पुलिस इस पूरे गिरोह को ध्वस्त करने में जुट गई है. इस दौरान पुलिस को देह व्यापार रैकेट के अड्डे से एक मोबाइल मिला था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मोबाइल मास्टरमाइंड आंटी का है. इस मोबाइल से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस अभी इस बारे में कुछ बता नहीं रही है. सूत्रों के अनुसार करीब 15 संदिग्ध मोबाइल नम्बर मिले हैं, जिसको पुलिस ने रडार पर रखा है. इन सभी फोन नम्बरों का इतिहास खंगाला जा रहा है. वहीं शक के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version