भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने और जन-जन को भाजपा से जोड़ने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ समेत कई अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली जीत का श्रेय मोदी सरकार की गरीबों के लिए कल्याणकारी प्रयासों को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

हैदराबाद में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। बैठक से पहले पार्टी उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा, बैठक में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक माहौल पर चर्चा होगी। इस दौरान दो संकल्प भी लिए जाएंगे। पहला राजनीतिक और दूसरा आर्थिक व गरीबों के कल्याण से जुड़ा।

इसके अलावा तेलंगाना के राजनीतिक हालात पर भी पार्टी बयान जारी करेगी। उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ लोगों को साथ लाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के 30 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी बूथ स्तर पर कम से कम 200 कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उन्हें क्षेत्र में अधिक समय बिताने को कहेगी। इसके लिए कार्यक्रमों व अभियानों की पूरी शृंखला तैयार की जाएगी। राजे ने कहा, बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की बुनियाद हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा और पन्ना प्रमुखों को और व्यवस्थित किया जाएगा।

बूथ स्तर पर पार्टी की संगठनात्मक व प्रचार बढ़ाने की गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। बैठक में उदयपुर की घटना पर चर्चा के सवाल पर वसुंधरा ने कहा, इसका फैसला भी कार्यसमिति की बैठक में ही होगा कि किन मुद्दों पर ध्यान देना है और किन्हें छोड़ना है।

मोदी आज विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी इस रैली से 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। दो दिवसीय भाजपा कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को हैदराबाद पहुुंचे पीएम मोदी रविवार शाम को जनता के बीच जाएंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version