रायपुर के कलेक्टर के रूप में पदभार संभालते ही डॉ सर्वेश्वर भुरे ने छह विभागों की मैराथन बैठक ली। कलेक्टर ने आज स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्मार्ट सिटी परियोजना और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बेक तो बेक बैठक कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और अब तक हुए कामों की समीक्षा की। डॉ भुरे ने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई और अधिकारियों को शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में दौरा कर अपने- अपने विभाग की योजनाओ की जमीनी हकीकत जानने और उनके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सी ई ओ रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

तेज करें कोविड टेस्टिंग और ट्रेसिंग :
सबसे पहले कलेक्टर डॉ भुरे ने रायपुर जिले में कोविड संक्रमण की समीक्षा की। उन्होंने सीएमएचओ से कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थिति तथा उस से निपटने की गई तैयारियों के बारे में पूछा। कलेक्टर ने बढ़ते कोविड संक्रमण को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमित लोगों के संपर्क में आये लोगों की जल्द पहचान कर उन्हेंआइसोलेट कर प्रारंभिक उपचार की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए। डॉ भुरे ने संक्रमित लोगों के इलाज और गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने को भी कहा, ताकि संक्रमण के तेज़ी से बढ़ने पर लोगों को समय पर इलाज की सुविधा दी जा सकें। कलेक्टर ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी दवाओं की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version