अमलेशवर– वन होम वन ट्री, याने की प्रत्येक घर एक पौधा लगाने का छ.ग.शासन के पर्यावरण संरक्षण के तहत अमलेशवर हायर सेकेंडरी स्कूल में भी आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य नीता गुप्ता के मार्गदर्शन मे किया गया जिसमें बादाम, अशोक ,नीम, करण, कनेर, बरगद व पीपल जैसे पौधो का रोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्रचार्य श्रीमति नीता गुप्ता ,शिक्षिका श्रीमती किरण चंद्राकार, स्मृति दुबे, रश्मि सिंह, भानूप्रिया दुबे, शकुनतला बैक, सुश्री मुक्ता ठाकुर मैडम जी, शिक्षक
राहुल चन्द्राकार , जैनैंद ठाकुर ,नितेश बेहरा ,राजेन्द्र कुमार गायकवाड़, नवीन चंद्राकार, पालको के तरफ से कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता धर्मेंद साहू, एवं छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू सहित स्कूली छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ने अपने तरफ से विद्यालय परिसर में बादाम की पौधा भेंटकर उसका रोपण किया। समिति अभी तक अपने आसपास के बहुत से स्कूलो व छेत्रो में बादाम की पौधा रोपण कर एक अभियान सा चलाते आ रहे हैं, बादाम की पौधे जहाँ विशेष छायादार होने के साथ ही इसके फल में मानव शरीर के लिये उपयोगी सभी आवश्यक पोषक तत्व व विटामींस मौजूद रहते हैं ,जिसके सेवन से बच्चे, बुजुर्ग व जवान लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।
वन होम वन ट्री अभियान के अंतर्गत, अमलेशवर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ पौधारोपण
Previous Article’विधानसभा मानसून सत्र 2022 के दौरान अवकाश प्रतिबंधित’

