शादी-बारात को लेकर जिस तरह का मामला सामने आया है उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल शादी में दुल्हन को दूल्हे का चेहरा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे संग दो फेरे लिए थे कि उसका पारा चढ़ गया और भाग खड़ी हुई। दुल्हन के इस कदम को देखकर लड़के वाले दंग रह गए। दुल्हन का आरोप था कि शादी से पहले जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी वह नहीं था। दूल्हे की उम्र भी उससे काफी ज्यादा लग रही थी। हालांकि सभी ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। नतीजतन दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी। मामला यूपी के इटावा में भरथना क्षेत्र के झिंदुआ का है। नगला बाग निवासी युवती की शादी समथर जाफरपुर के 30 साल के ल?के से तय हुई थी। तय समय पर बुधवार को बारात गांव पहुंची। स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद शादी की रस्मे शुरू हो गईं। अब सात फेरों का समय हो चुका था। दूल्हा और दुल्हन दोनों मंडप के नीचे पहुंच चुके थे। दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने शुरू ही किए थे कि अचानक उसकी नजर अपने होने वाले पति के चेहरे पर पड़ गई। दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया। दो फेरे होते ही दुल्हन मंडप से भाग खड़ी हुई और शादी से इनकार कर दिया। शादी के बीच दुल्हन के इस फैसले को सुनकर बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन से लोगों ने शादी से इनकार करने का कारण पूछा तो बताया कि शादी के पहले उसको जो फोटो दिखाई गई थी वह दूसरे लड़के की थी और शादी दूसरे से कराई जा रही है। दुल्हन ने बताया कि जिससे उसकी शादी हो रही है वह दोगुनी उम्र का है और उसका चेहरा भी काला है। जिसकी फोटो देखी थी उसमें दूल्हे का चेहरा साफ था।
दुल्हन के फैसले के बाद बारातियों में हड़कंप
दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। बारात में आए लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई पुरसा हल नहीं हुआ। दुल्हन की मां ने बताया कि उसकी बेटी के लिए जिस लड़की की तस्वीर शादी से पहले भेजी गई थी, वह लड़का नहीं था। इसलिए उसकी बेटी ने शादी से मना कर दिया। वहीं दूसरी ओर लड़के पक्ष की ओर से दूल्हे के पिता ने लड़की के पिता पर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत की गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version