रायपुर। राजधानी रायपुर का तहसील कार्यालय में भर्राशाही का आलम प्राय: देखा जाता है। तहसील परिसर में कोई भी काम को करवाने के लिए दलालों से संपर्क करने को यहां आने वाले लोग मजबूर है। यह कहा जा सकता है कि तहसील कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों और दलालों की मिलीभगत से कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। यह सब एसडीएम लचर कार्यशैली का परिणाम है, तभी तहसील कार्यालय में दलालों का कब्जा रहता है और जो लोग कमीशन नहीं दे पाते उनके काम को लटकाया जाता है। विश्वस्त सूत्रों से तो यह भी जानकारी मिली है कि इसी के चलते उच्च पदस्थ अधिकारी भी इनसे खफा है जिससे एसडीएम को हटाये जाने की संभावना है। क्योंकि तहसील कार्यालय में अपने कामों को लेकर आने वाले लोग हमेशा परेशान और हलाकान रहते हैं। प्राय: देखा जाता है कि तहसील कार्यालय में ही लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और छोटे-छोटे कामों के लिए चक्कर लगाना पड़ता है। यहां आने वाले लोगों ने एसडीएम की की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाये है। लोगों का कहना है कि तहसील कार्यालय की व्यवस्था लचर है, यहां के अधिकारी एवं कर्मचारी अधिकतर अपनी कुर्सी से गायब रहते है जिससे आवेदकों को कार्यालय का कई दफे चक्कर लगाना पड़ता है। कुल मिलाकर यहां भर्राशाही का आलम देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे के रायपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने बाद कल रायपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसके बाद यहां आने वाले लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी। डॉ. भुरे के आने से रायपुर जिला में प्रशासनिक कसावट देखने को मिल रहा है। जिस तरीके कलेक्टर ने रायपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण यहां आने वाले लोगों की समस्याओं से अवगत हुए उसे देखकर एक बार फिर लोगों में काम होने की आस जगी है। रायपुर कलेक्टर के तहसील कार्यालय निरीक्षण के कई मायने निकाले जा रहे है, लेकिन अब देखना है कि आगे क्या होता है…?

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version