16-17 साल की नाबालिग से पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहे आरोपी पिता को पल्लू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मां के देहांत के बाद नाबालिग अपने पिता के साथ रह रही थी. कुछ समय तो सब सही चलता रहा. पिछले डेढ़ साल से आरोपी पिता बच्ची के साथ जबरन बलात्कार करता रहा.
मामा को बताई आपबीती
हनुमानगढ़ एसपी अजय सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को नाबालिग ने अपने मामा के साथ आकर थाना पल्लू में एक रिपोर्ट दी. जिसमें बताया कि वे कुल तीन भाई बहन हैं. 3-4 साल पहले मां का देहांत हो जाने के बाद उसकी बड़ी बहन दादी के पास, छोटा भाई ननिहाल में ओर वह पिता के पास गांव में रहने लगी. उस समय उसकी उम्र 13 साल थी.
डेढ़ साल से पिता कर रहा दुष्कर्म
कुछ समय तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा अब करीब डेढ़ साल से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है.पीडि़ता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया और दादी और मामा को बताने को कहा तो उसके पिता ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा.
डर की वजह से सब सहती रही
डर की वजह से वह सब सहती रही. उसके पिता उसे कभी अपने मामा और दादी के पास भी नहीं भेजता था. अबकी बार उसका मामा उसे पिता के यहां से ले गया, तब उसने हिम्मत कर सारी बात अपने मामा को बता दी.
पीडि़ता की उम्र इस समय 16-17 साल
एसपी अजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पर थाना पल्लू पर पोक्सो एक्ट एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसआई किशन सहाय द्वारा शुरू किया गया. पीडि़ता की उम्र इस समय 16- 17 साल है और वह सातवीं तक पढ़ी हुई है. अनुसंधान अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई कर 72 घंटों के अंदर आरोपी पिता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version