उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर एक जोड़े की उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसेहरा जिले के जरीद गांव में हुई। पुलिस ने हत्या में कथित रूप से शामिल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष दो की तलाश जारी है। जरीद थाना के एसएचओ नजीद खान ने बताया, यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला है। लड़का और लड़की चचेरे भाई-बहन थे। लड़के के माता-पिता और लड़की के मामा ने उनके परिवारों की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी करने की इच्छा के लिए जोड़े की हत्या कर दी। ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल झूठी शान की खातिर अनुमानत : 1,000 हत्याएं होती हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version