रायपुर। इस वक्त की जो बड़ी खबर मिल रही है उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से राज्य के प्रशासनिक और मंत्रीमंडल में हड़कंप मच गया है। विश्वस्त सूत्रों ने श्री सिंहदेव के इस्तीफे की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक श्री सिंहदेव सिर्फ पंचायत विभाग से इस्तीफा दिए हैं। उनके इस्तीफे को छत्तीसगढ़ के सियासी हलको में अलग-अलग नजरिये से देखा जा रहा है। बहरहाल वे अभी स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे।
