रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष आनंद साहू ने अपने टीम की पहली लिस्ट सोमवार को जारी किया है। टीम में 41 युवाओं को जगह मिली है। जिसमें अमलेश्वर पाटन के ओम प्रकाश साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू , राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू ,समाजसेवी दीपक ताराचंद साहू, पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व अध्यक्ष अशवनी साहू, गंगादीन साहू,दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष प्रेम लाल साहू ,उमेश साहू ,रामाधार साहू, डोमन साहू भोथली, गिरधर साहू योगेश साहू ,मुकुंद साहू ,यशवंत कुमार साहू, लकी साहू ,सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
युवा प्रकोष्ठ संयोजक आनंद साहू ने बतलाया कि प्रदेश कार्यकारिणी की द्वितीय और तृतीय चरण की नियुक्ति प्रदेश के सभी जिलों की दौरे होने के बाद की जाएगी। श्री साहू ने कहा कि समाज और राष्ट्र की उत्थान के पूरी टीम निरंतर कार्य करेगा। समाज के युवाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के साथ सामाजिक समरसता, सामाजिक शिक्षा उत्थान एवं धर्मांतरण जैसे विषयों के खिलाफ टीम लगातार काम करेगा ।
ओम प्रकाश साहू को युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पाटन क्षेत्र के सामाजिक जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है!
उपाध्यक्ष बनते ही श्री ओम प्रकाश साहू ने सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढाने का अपना संकल्प दोहराया हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version