अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
धरमजयगढ़। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आज 29 जुलाई को धरमजयगढ़ के क्लब ग्राउंड में एकत्र होकर पहले धरना स्थल पर इस आंदोलन पर वहां उपस्थित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे और सुंदरकांड का पाठ किये। अपनी मांगों के लिए फेडरेशन के आह्वान पर भविष्य में जो निर्णय होगा उसके लिए तैयार रहने को कहा कहा गया है। कार्यक्रम के विषय में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य शशि लकड़ा ने कहा की आज हड़ताल का पांचवा और अंतिम दिन है। ऐसे में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए हम सभी ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया ताकि हमारी आवाज उन तक पहुंचे और सरकार की नींद खुले। किंतु कोई असर नहीं हो रहा है। वहीं गवर्मेंट हायर सेकेण्डरी गलर्स स्कूल की व्याख्याता श्रीमती ज्योति अग्निहोत्री ने कहा कि आज पूजापाठ और हवन के बाद नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। अगर सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा नही करती है तो हम सब मिलकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक पैंकरा ने कहा की कल हमने हरेली का पर्व शासन के निर्देशानुसार मनाया और आज उन तक आवाज पहुंचाने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद भी सरकार हमारी बातों को अनुसूना कर रही है। उन्होंने आगे कहा की हम अपने हक की लडाई लड़ रहे है। वहीं सभी को सामूहिक हित के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया गया और कहा की आने वाला समय और संघर्ष का है । आयोजन में सभी विभाग से बहुत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी सभा में उपस्थित हुए थे। सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी रैली के लिए क्लब ग्राउंड में एकत्र हुए और वहाँ से रैली निकालकर राजीव गांधी चौक होते हुए स्थानीय एसडीएम ऑफिस में पहुंची यहां पर फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारी अधिकारियों ने अपनी मांगों के पक्ष में नारेबाजी की तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी को मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के नाम अपने दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

