एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने दहेज न मिलने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी पत्नी का गैंगरेप किया. महिला ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने कहा कि इस गैंगरेप में उसकी सास और ननद ने भी पति का साथ दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2020 में हुई थी, तभी से उसके ससुराल वाले दो लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे, मायके वाले दहेज देने में असमर्थ थे तो ससुराल वालों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया. महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसका फोन भी छीन लिया. इसके एक दिन बाद पति नशे में अपने दोस्त शंभू, गौरव और बबलू के साथ घर पर आया और चारों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया. महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की. किसी तरह बचकर वह अपने मायके पहुंची और पुलिस को जाकर आपबीती बताई. महिला की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने महिला के पति और तीनों दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप के मामले में एफआईआर दर्ज की. इस पूरे मामले में पुलिस ने महिला की सास और उसकी ननद को भी सहयोगी बनाकर आरोपी बनाया है. डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई है, मामले में जांच की जा रही है. वहीं, पत्नी ने किसी तरह की बात करने से इंकार कर दिया. पति और उसके घर वाले घर का ताला लगाकर फरार है. महिला का पति एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version