समूह की सदस्यों द्वारा बताया गया कि वर्ष जनवरी 2021 में जय मां चण्डी महिला स्व-सहायता समूह ग्राम-खैरा का गठन छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत् किया गया। जिसमें समूह सदस्यों द्वारा आपसी बचत के माध्यम से एवं योजना के द्वारा सामुदायिक निवेश कोष की राशि को मिलाकर बिहान कैफेटेरिया का संचालन जिला पंचायत कार्यालय महासमुन्द में चाय, नास्ता, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, भोजन आदि बनाने का कार्य प्रारम्भ किया। जिला पंचायत महासमुन्द कार्यालय में प्रतिदिन आने वाले आम-जन, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को भोज्य सामग्री बिहान कैफेटेरिया के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो रहा है। बिहान कैफेटेरिया के आस-पास अन्य शासकीय कार्यालय जैस-जिला एवं सत्र न्यायालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी बिहान कैफेटेरिया में आकर विशेषतः छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लेते है। जिसमेें चिला, फरा, ठेठरी, खुर्मी, अईरसा, सलौनी, मूंग/उडदबड़ा, साबुदाना बड़ा इत्यादि शामिल है। इसके अतिरिक्त जिला कार्यालय में आयोजित होने वाले बैठक, कार्यशाला, प्रशिक्षण इत्यादि में चाय, नाश्ता एवं भोजन का आर्डर बिहान कैफेटेरिया के माध्यम से पूर्ति की जाती है।
बिहान कैफेटेरिया के संचालक जय मां चण्डी महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू ने बताया कि लगभग एक वर्ष से संचालित बिहान कैफेटेरिया के माध्यम से समूह द्वारा लगभग पांच लाख रुपए तक का विक्रय कर चुके है। जिससे सदस्यों को आर्थिक रूप से अपने परिवार में सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। बिहान योजना के माध्यम से एवं जिला पंचायत महासमुन्द कार्यालय द्वारा बिहान कैफेटेरिया के संचालन के लिए भवन, बिजली एवं फर्नीचर की व्यवस्था किया गया है, जिसके लिए समूह के सभी सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है तथा समूह से जुड़े सदस्यों द्वारा बिहान योजना से जुड़ने के पश्चात् आजीविका के रूप में कैफेटेरिया संचालन का कार्य मिलने से खुशी जाहिर किया हैं।
बिहान कैफेटेरिया संचालन कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही समूह की महिलाएं
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
