चार अगस्त को होगा एसडीएम कार्यालय का घेराव

धरमजयगढ़। पूरे धरमजयगढ़ विधानसभा सभा क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान एवं जिला भाजपा युवा मोर्चा के दिशा-निर्देश में आगामी चार अगस्त को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का घेराव करेंगे।इसकी तैयारी के संबंध में पिछले दिनों भाजपा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक रखी गई थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के छः मंडल हैं जिसमें धरमजयगढ़, कापू,बाकारुमा,छाल,कुड़ुमकेला और घरघोड़ा प्रमुख हैं।इस कार्यक्रम में सभी मंडलों से कार्यकर्ता भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। तैयारी संबंधी बैठक में जिला भाजयुमो के महामंत्री राजेश बेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवल किशोर कन्नैर उपस्थित थे।नवल किशोर कन्नैर ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा आंदोलन के लिए जाना जाता है।विपक्ष में हमें भूपेश बघेल के लबरा सरकार के खिलाफ एसडीएम कार्यालय घेराव का जो कार्यक्रम है यह हम सबके लिए एक अवसर है। इसमें हम बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और आंदोलन को सफल बनायें।अंत में धरमजयगढ़ मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन को सफल बनाने में आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा का साथ चाहिए।इस कार्यक्रम में वनबुथ ट्वेंन्टी युथ के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।