कोरबा /बालको : वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए, आज वार्ड 42 शिवनगर रूमगरा मुक्तिधाम में वृक्षारोपण एवं सफाई कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में ग्राम के सम्मानित समाज सेवी श्री गजेन्द्र मानसर (गज्जू) भैया जी को आमंत्रित कर उनके हाथो धार्मिक रीति रिवाज से पीपल और आम वृक्ष को पूजा अर्चना कर रोपित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रवि यादव जी ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष संतोष बहादुर सोनी एवं सचिव ललित साहू जी ने संयुक्त रूप से अतिथि श्री गजेन्द्र मानसर जी को श्रीफल एवं शाल भेंट कर किया। तत्पश्चात शिव सेवा फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने आम ,नीम, पीपल , कदम जैसे पवित्र 20पौधो को रोपित किया। ग्राम के समाज सेवी राम खिलावन राठौर जी , जिन्होंने अपने घर पर ही नीम, पीपल के पौधे को 2 साल से तैयार कर रखा था, जिसे उन्होंने फाउंडेशन के साथ संरक्षित रूप से लगाया ।

वृक्षारोपण के उपरांत सभी सदस्यों एवं मुख्य अतिथि गज्जू भैया ने भी पूरे मुक्ति धाम की सफाई कार्य में हाथ बटाया। कार्यक्रम के समापन में अध्यक्ष संतोष बहादुर सोनी ने संगठन के उद्देश्य और वृक्षारोपण पर प्रकाश डाला, मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र मानसर भैया ने फाउंडेशन के वृक्षारोपण कार्य के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज को अपने दैनिक काल में कुछ समय सामाजिक कार्य को देना चाहिए, जिससे समाज में हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सके, वृक्षारोपण एक पुण्य का काम है , और कहा जाता है जो वृक्ष की छाव आप धरती पर बनाते है, वही छाव आपको मुक्ति के बाद ऊपर मिलती है। मुक्तिधाम के सफाई के साथ वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है। उक्त कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष योगेश राठौर,पूर्व सचिव अजय धीवर, शंकर बहादुर सोनी, बद्री बहादुर तमांग, बीरम मुर्मु, दीपक शर्मा, बजरंग बहादुर , जय सिंह राठौर, आयुष चंदेल, आयुष बहादुर सोनी, कृष्ण हलधर, कृष्ण श्रीवास, गोरे कन्हैया यादव,दिलीप तमांग, दीपक कश्यप एवं साथी उपस्थित हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version