आज दिनांक 2 अगस्त दिन मंगलवार को संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक एवम प्राथमिक शाला मगरघटा में नागपंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने नागदेव की आकृति बनाया पश्चात दूध अर्पित कर पूजा अर्चना की गई । इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने ” नागपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है । नागों की पूजा का विशेष पर्व नागपंचमी है । नागों की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है , सर्पदंश का डर भी दूर होता है , कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है तथा सुख समृद्धि की भी प्राप्ति होती है । इस दिन जगह जगह कुश्ती का भी आयोजन होता है ।

उन्होंने सभी बच्चों को छत्तीसगढ़ की लोककला , संस्कृति , रीति रिवाज , तीज त्यौहार के आयोजन के साथ साथ उनके बारे में जानकारी रखने हेतु प्रेरित किया । शिक्षिका श्रीमती सुजाता मिश्रा ने भी नागपंचमी के बारे में अपने विचार रखे । कार्यक्रम में शिक्षकों एवम बच्चों की पूरी सहभागिता रही । इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षिका श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती मेघा गुप्ता , शिक्षक श्री कोमल सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version