शासकीय दूब महिला महाविद्यालय रायपुर की सत्र 1982 बैच की गृह विज्ञान की पास आउट छात्राओं का मिलन समारोह दिनांक 30 जुलाई को आयोजित किया गया। इस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं एल्यूमीनि डॉ. वासु वर्मा, डॉ. नंदा गुगरवारा, एवं डॉ. अभया जोगलेकर द्वारा किया गया। उज्जैन में निवासरत डॉ. वीरबाला छाजेड़, अमरजीत, सुचिता, सुमित्रा, रजमीत, साधना, भारती एवं अन्य छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किये। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने पुरानी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय ने निरंतर विकास किया है। महाविद्यालय की एन्यूमीनि एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. शंपा चौबे ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक महाविद्यालय का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन गृहविज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक डॉ. रश्मि मिंज, सह संयोजक डॉ. अनुभा झा, डॉ. विश्राम बैनर्जी, डॉ. अलका वर्मा, डॉ. रेखा दीवान ने उत्साहपूर्वक अपनी भागदीदारी दी। फ्रेंडशिप डे के विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल जो कि स्वयं वहां की भूतपूर्व छात्रा रही है, ने छात्राओं को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। 40 वर्षों के वृहद अंतराल के पश्चात मिलीं भाव-विभोर छात्राओं ने अपने-अपने संस्मरण शेयर किये और अपनी पुरानी कक्षाओं का भ्रमण कर अपनी यादें ताजा की।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

