भारतीय समाज में लोगों की सोच भले ही कितनी भी विकसित हो गई हो, लेकिन शारीरिक संबंधों को लेकर अभी भी रूढि़वादिता ही देखने को मिलती है। यह माना जाता है कि पुरुष हमेशा महिलाओं की तुलना में अधिक सेक्स चाहते हैं। हालांकि, हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। किसी भी व्यक्ति की कामेच्छा को उसके लिंग के आधार पर तय नहीं किया जा सकता है। कुछ रिश्तों में भी इसका उल्टा भी होता है। कई बार महिलाओं की सेक्स ड्राइव पुरुषों से अधिक होती है, लेकिन वह इसी रूढि़वादिता सोच के चलते अपनी इच्छाओं पर बात नहीं कर पाती हैं। जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा होती है। हालांकि, एक्सपर्ट कामेच्छा में एक बेमेल जोड़ों की इस पहेली को सुलझाने के लिए कुछ आसान उपायों के बारे में बताते हैं। तो चलिए आज हम भी लिबिडो मिसमैच की समस्या को सुलझाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-
एक दूसरे की इच्छाओं को समझें
बेहतर सेक्स लाइफ जीने और संपूर्ण यौन जीवन का आनंद उठाने के लिए जरूरी है कि आप एक-दूसरे की इच्छाओं को समझने का प्रयास करें। कई बार कपल सिर्फ अपनी इच्छाओं की पूर्ति करना चाहते हैं, लेकिन उनकी इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं होती है कि उनके पार्टनर की क्या इच्छा है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि एक-दूसरे को बुरा महसूस कराए बिना चीजों को समझने का प्रयास करें। इसके लिए, पूरी तरह से ईमानदारी बरतें। हम सभी अपनी जरूरतों और चाहतों में थोड़े अलग हो सकते हैं और यह पूरी तरह से ठीक है। ऐसे में जब आप ईमानदारी के साथ अपनी इच्छाओं के बारे में बात करते हैं तो इससे आपके लिए यह जानना आसान हो जाता है कि आप दोनों के लिए क्या अच्छा काम करता है।
ना समझें खुद को कमतर
कभी-कभी सेक्स के दौरान ऐसा भी होता है कि आप कर चुके हैं लेकिन दूसरा व्यक्ति जारी रखना चाहता है। अधिकतर पुरुष इसे अपने मर्दानगी से जोड़ते हैं। हालांकि, इसमें कोई शर्म की बात नहीं है और इसका मतलब यह नहीं है कि आप में से कोई भी अपर्याप्त है। यहां आपको यह समझने की जरूरत है कि हर व्यक्ति की सेक्स ड्राइव अलग हो सकती है और ऐसे में खुद को कमतर समझना आपकी भूल हो सकती है।
फोरप्ले पर करें फोकस
आमतौर पर, कपल्स के बीच लिबिडो मिसमैच की एक वजह यह भी होती है कि वह फोरप्ले पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यह भी शारीरिक अंतरंगता का एक महत्वपूर्ण पहलू है। अधिकतर जोड़ों के बीच यह देखा जाता है कि वह या तो फोरप्ले करते ही नहीं है या फिर उसे बेहद कम वक्त देते हैं। जिसके कारण एक पार्टनर को तो संतुष्टि का अहसास होता है, लेकिन दूसरे व्यक्ति को वह आनंद की अनुभूति नहीं होती है। इसलिए लिबिडो मिसमैच की इस दूरी को कम करने के लिए अधिकतर समय फोरप्ले में बिताएं। जरूरी नहीं है कि आप बेडरूम में जाने तक इसकी प्रतीक्षा करें। एक साधारण फोन कॉल या टेक्स्ट, डैशबोर्ड पर एक नोट, या घर जाने से पहले काम के बाद कॉकटेल के लिए साथ बैठना आप दोनों का मूड सेट करने में मदद करेंगे। शुरुआत आप एक हल्की बातचीत से कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे आप माहौल को और भी अधिक नशीला बनाते जाएं।
लें मदद
बेमेल सेक्स ड्राइव कपल्स में आम हैं क्योंकि सेक्सुअल डिजायर वास्तव में बेहद ही कॉम्पलैक्स होती हैं। ऐसे कई कारण होते हैं, जो एक पार्टनर की सेक्सुअल डिजायर को कम कर सकते हैं या फिर नेचुरली किसी पार्टनर की सेक्स ड्राइव अधिक हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप दोनों से खुद ही समस्या का हल ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में एक थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद लेना अधिक बेहतर उपाय हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version