छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध नरहा जलप्रपाल जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है, खासकर बारिश के दिनों में। इस सड़क ही हालत खुद तस्वीरें बयां कर रही है। यहां के रहवासियों को इस मार्ग से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में इस मार्ग से गुजरना मतलब गर्मी के दिनों में कड़ी धूप में गुजरने के समान है। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड का सबसे सुंदर रोड है जिसकी हालत बारिश में ऐसी हो जाती है। क्षेत्रवासी बताते है कि 4 साल के अथक प्रयास के बावजूद, न जाने कितने आवेदन, आंदोलन के बाद भी कुकरेल से बासीखाई तक के मार्ग को अभी तक नहीं बनाया गया है, बरसात में इसकी हालत अत्यंत जर्जर हो जाती है। एक ओर जहां राज्य की कांग्रेस सरकार नरहरा जलप्रपात को पर्यटन स्थल बना रही है तो वहीं दूसरी ओर इसी खंडहर मार्ग से हजारों की संख्या में पर्यटक छत्तीसगढ़ का विख्यात नरहरा जलप्रपात देखने जाते हैं!

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version