पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है, तो वहीं खंडवा के तैराक युवाओं ने इस अभियान को अनोखे ठंग से मनाया। खंडवा के इस तैराक दल की लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सराहना भी की है। दरअसल खंडवा यह तैराक दल रोज नदी में तैर कर शरीर को फिट रखने का गुर सिखाता है। तैराकी करने वाले इस समूह ने इस बार आजादी का जश्न मनाने के लिए नदी में तैरते हुए तिरंगा फहराया। इतना ही नहीं तैराकी करते हुए इस दल ने बीच नदी में भारत माता के जयकारे भी लगाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी बोले- इस जज्बे को प्रणाम
वायरल वीडियो खंडवा स्थित नागचुन तालाब और अबना नदी का है। वीडियो में पानी के बीच तिरंगे झंडे को फहराया जा रहा है, साथ ही पानी के अंदर ही तिरंगे को सलामी भी दी जा रही है। ये लोग खंडवा के लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य हैं। उनके इस प्रयास की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस जज्बे को प्रणाम! तिरंगे के प्रति अतुलित सम्मान का यह साहसिक दृश्य भारतीयों के उत्साह और उमंग को दर्शाता है।
यह बोले लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य
लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य और शिक्षक कारण सिंह सिसोदिया ने बताया कि हमने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव को लेकर कुछ अलग करने की कोशिश की थी। हमारी इस कोशिश को प्रधानमंत्री जी ने सराहा है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। उनकी इस सराहना से हम सभी बहुत खुश हैं। हर घर तिरंगा अभियान भारत के सभी लोगों को साथ जोडऩे का अभियान है। वहीं लहरों के राजा ग्रुप के अन्य सदस्य अरमिंद्र सिंह सचदेवा ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। हम खुश है कि हमारे इस छोटे से प्रयास की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री ने की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version