रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने कहा है कि समाज के नाम पर राजनीतिक हित साधने वाले लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ के कुर्मियों को गुमराह किया जा रहा है। जबकि ऐसे लोगों का महासभा में कोई अस्तित्व नहीं है। फर्जी तरीके से उन्हे महासभा का पदाधिकारी बताकर समाज को गुमराह करने का काम किया गया है। जबकि अधिकृत तौर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार है और इन्ही के नेतृत्व में महासभा को मजबूत किया जा रहा है। महासभा के पदाधिकारियों ने राज्य स्तर से लेकर ब्लाक और जिलों में सामाजिक संगठन को मजबूत करने का फोकस किया जा रहा है। हर स्तर पर ईकाईयां गठित कर समाज के नाम पर राजनीतिक हित साधने वालों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि फर्म एंड सोसायटी के रजिस्टार उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीयन क्रमांक 220 1984-85 दिनांक 17 मई 1984 के नवीनीकरण का प्रमाण पत्र अधिनियम संख्या 21-1860 1 ए के अधीन आदेश क्रमांक 00802 2021-22 दिनांक अगस्त 2021 द्वारा 17 मई से आगामी पांच वर्ष की अवधि के लिये सर्वेश कटियार को जारी किया है।

