छत्तीसगढ़ में मानसूनी वर्षा का जोर जारी है। सरगुजा को छोड़कर अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। सबसे तेज बरसात बिलासपुर संभाग के जिलों में हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में अति भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से नदी-नालों में बाढ़ की संभावना भी बन रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, महासमुंद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। कहा गया है कि इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी और उससे लगे जिलों में भी भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। इन जिलों में भारी बरसात की वजह से नदी-नालों में बाढ़, निचली बस्तियाें में जल जमाव और फसलों के डुूब जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को आवश्यक तैयारी रखने और सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर, नलिया, गुना, सतना, रांची, दीघा, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इसके और अधिक प्रबल होने की सम्भावना बन रही है। इसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा का संयोग बना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version