छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ कृषि एवम कृषि अभियांत्रिकी महा विद्यालय धनोरा में राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वतंत्रता की 75वी सालगिरह बड़े धूमधाम के साथ कॉलेज प्रांगण में मनाया गया l जिसमे मुख्य अतिथि श्री अनिल लूनिया एवम श्री नलिन लूनिया जी थे l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवम राष्ट्रीय योजना के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण एवम पूजन के साथ किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगो को संबोधित किया l ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगा जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और घर घर झंडा कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया l इस कार्यक्रम में प्रेमलता ,सुमन ,जोसलिन, प्रमोदनी, अरविंद,मयंक,जितेंद्र,अमित अभिषेक,हर्ष,योदीप,जयप्रकाश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया l कॉलेज स्टाफ में प्राचार्या श्रीमती शर्मिला मोइत्रा नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रिंस बर्गिश उप प्राचार्य पवन गजपाल बी एड की प्राचार्या ललिता क्रिस्चियन नसरीन मैडम, प्रवीण यादव, एस.के.सिंह, एम एस लोधी,माधुरी श्रीवास्तव, रेणु साहू,आरती चंद्रवंशी,पूजा प्रसाद,धनेश्वरी sah, अंकिता वर्मा,रूप सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडे मौजूद थेl

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version