जब विकास की रोशनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती है, तब सफलता के नए आयाम खुलने लगते हैं। इसकी एक बानगी है मोहला विकासखंड के जय श्री राम स्वसहायता समूह ग्राम मोहला गौठान की महिलाएं। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत मवेशियों की सुरक्षा और चारा-पानी के लिए गौठान में ही चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। नेपियर एवं मक्के की फसल ली जा रही है। चारागाह के महत्व को समझकर जब मोहला गौठान के समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो उनके आमदनी के लिए एक नई राह बनी। समूह की महिलाओं ने नेपियर रूट्स का विक्रय किया। जिससे उन्हें लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए की आय हुई। पशुओं के लिए नेपियर घास की खासी डिमांड है और यही समूह की महिलाओं के लिए आय बढ़ाने का जरिया बना। शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के गौठान में प्राथमिकता से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी गौठान में चारागाह में नेपियर एवं मक्का लगाने कहा है। नेपियर घास संरक्षित कर रखा जा सकता है और चारे के लिए कभी भी मवेशियों को दिया जा सकता है। जिले में तेजी से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं।
नेपियर रूट्स का विक्रय कर समूह की महिलाओं ने कमाये 1 लाख 50 हजार रूपए
Previous Articleपारले-जी को लेकर कंपनी लेने जा रही बड़ा फैसला!
Next Article माता वैष्णो देवी की यात्रा अब फिर से शुरू
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
