धरमजयगढ़। ग्लोबल शोतोकान कराते डू इंडिया के तत्वाधान में आयोजित चौथी जीएसकेडीआई अंर्तराष्ट्रीय ओपन कराते चैंपियनशिप में भाग लेकर रायगढ़ जिले की टीम के खिलाड़ियों ने टारजन भारती के नेतृत्व में हैदराबाद में जीते कई मेडल ।इस ओपन कराते चैंपियनशिप के मुख्य आयोजक हंशीपुरम बेंकटेशम है जो कि जीएसकेडीआई के संस्थापक एवं टेक्निकल डायरेक्टर हैं।यह प्रतियोगिता 19,20 एवं 21अगस्त को कोटला विजया भास्कर रेड्डी स्टेडियम हैदराबाद तेलंगाना में खेला गया। चैंपियनशिप में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से 95 किलो वर्ग में पंन्द्रह वर्षीय अंकित यादव ने नेपाल एवं युएसए के कराते खिलाड़ियों को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, 35 किलो वर्ग में पंन्द्रह वर्षीय राजकिशोर पैंकरा ने बांग्लादेश एवं नेपाली करातेबाजों को हराकर सिल्वर एवं 60 किलो वर्ग में सोलह वर्षीय मोती लाल राठिया ने नेपाल, थाईलैंड एवं इंडिया के खिलाड़ियों को हराकर सिल्वर मेडल जीते और नेतृत्व कर रहे कराते मास्टर टारजन भारती ने नेपाल एवं युएसए कराते खिलाड़ियों को पछाड़ कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।यह संस्था ग्लोबल शोतोकान कराते डू इंडिया, केएआई और टीएआईएसकेडी से संबद्ध है। चैंपियनशिप में भाग लेकर मेडल जीतने पर सभी खिलाड़ियों एवं टारजन भारती को सांसद श्रीमती गोमती साय, सदस्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा एवं पार्षद टीकाराम पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी, पूर्व मंडल भाजपा महामंत्री जगन्नाथ यादव, अनिल पांडेय, पार्षद विजय यादव, सुरेश राठिया, रविन्द्र राय, श्रीमती मीराशिवहरी सारथी, श्रीमती मीना सिदार, नंदलाल प्रजापति, श्रीमती मंजिला अगुस्टीन एक्का,श्रवण राठिया सहित उनके चाहने वालों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version