पाटन । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 24 अगस्त 2022 को रायपुर में आयोजित हल्ला बोल के लिए जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा लगातार भाजपा, भाजयुमो एवं समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से लेकर बूथ अध्यक्षों व युवा साथियों से बैठक व फोन के माध्यम से बात कर सभी को मुख्यमंत्री निवास घेराव में चलने के लिए आमंत्रित कर व्यवस्था की जानकारी ले रहे है और सभी को अपने साथ अधिक से अधिक लोगो को रायपुर ले जाने के लिए कहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जितेंद वर्मा ने पाटन में शाम को बैठक कर भाजपा मध्य पाटन मण्डल की बैठक लेकर रायपुर जाने के लिए योजना बनाई।भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सभी को एलर्ट भी कर दिया है। भाजपा पदाधिकारीरियों, कार्यकर्ताओं को रायपुर जाने के लिए उत्साहित किया। आगे वर्मा ने कहा कि पाटन विधानसभा सहित दुर्ग जिला में आंदोलन को लेकर भारी उत्साह है और कल सभी अपने-अपने साधन से रायपुर कूच करेंगे। बैठक लेकर रायपुर जाने के लिए योजना बनाई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा,मध्य मण्डल महामंत्री हरिशंकर साहू,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन,मध्य मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल शर्मा,मध्य मण्डल भाजयुमो महामंत्री सागर सोनी,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,नितेश तिवारी,पूर्व पार्षद दामोदर चक्रधारी,केशव बंछोर,मिलन देवांगन,नारायण पटेल,यशवंत सेन,राजेश साहू,कृष्ण वर्मा,हर्ष भाले,होरीलाल देवांगन,बाबा वर्मा,राधे यादव,राधिका कोसे,राजेश वर्मा,निशा सोनी,रानी बंछोर,नीलू देवांगन,अमित वर्मा,शिवा भाले,मनहरण साहू,कोमल यादव,नारायण यादव,अवधेश ठाकुर,वैभव तिवारी,सूरज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री निवास घेराव की बनी रणनीति, आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह-जितेन्द्र वर्मा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

