बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ससुर हैवान बन बैठा, और उसके अंदर की हैवानियत जाग उठी। जब बहू ने इसका विरोध किया तो उसे उसके मासूम बेटे के सामने ही मार डाला। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जाता है कि ससुर अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब बहू ने इसका विरोध किया तो जल्लाद ने बहू की जान ले ली। मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुर अपने गंदे इरादे में कामयाब नहीं हो सका तो गला दबाकर बहू की जान ले ली और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। विवाहिता के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिसिया जांच में विवाहिता का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। मायके वालों ने इस मामले में ससुर, देवर और देवरानी को आरोपी बनाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के मायकेवालों ने बताया कि 2009 में उसकी शादी हुई थी। विवाहिता के दो बच्चे हैं। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन फिर उसका पति पंजाब चला गया। पंजाब के किसी कारखाने में काम करता था। इसी बीच ससुर की नियत बिगड़ गई। नशेड़ी ससुर की उम्र 50 साल है। बहू के साथ वह शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। इस बीच कई बार दबाव डालने लगा लेकिन विवाहिता हमेशा विरोध किया करती थी। बावजूद इसके ससुर नहीं मानता था। मृतका के पांच वर्षीय मासूम के आंखों के सामने दादा, चाचा और चाची ने मां को मौत के घाट उतार दिया। अपनी तोतली आवाज में वह बताता है कि बाबा ने मां के पैर पकड़े और चाचा और चाची ने मिलकर रस्सी से गला दबा दिया। जब मैं अपने मामा के पास फोन करने की कोशिश कर रहा था तो ये लोग नहीं करने दिए। अपने आंखों के सामने मां की मौत को देख बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन किसी को दया नही आई। फिलहाल इस वारदात के बाद सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। वही पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
