पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एक युवक की पोल खुल गई। हुआ यूं कि उक्त युवक पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से वसूली कर रहा था, इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को धरदबोचा। मामला राज्य के बलौदाबाजार जिला का है जहां पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एसआई की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाकर पैसे की मांग किया करता था। इतना ही नहीं लवन क्षेत्र में गांवों में घूमकरलोगों पर रौब भी जमाता था। बता दे कि रक्षक के पद पर सीआरपीएफ में पदस्थ आरोपी संतोष कुमार कुर्रे सीआरपीएफ से बर्खास्त हो चुका है। जिसके बाद वो नकली एसआई बनकर लोगों को लूटा करता था। मामले के सामने आते ही लवन चौकी पुलिस ने आरोपी संतोष को धरदबोचा और गिरफ्तार कर लिया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
