त्यौहार सीजन में बुजुर्ग पेंशनरों में निराशा

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा राज्य के पेंशनर्स को मई 22 से 5%प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ देने हेतु 16 अगस्त को आदेश जारी किया है।इस आदेश पर मासिक पेंशन एवं परिवार पेंशन में बढ़े हुये दर पर राशि का बैंक द्वारा भुगतान नहीं करने से इस त्यौहार के सीजन में पेंशनरो को भारी निराशा हुई है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति से मध्यप्रदेश सरकार ने बढ़ी हुई राशि का भुगतान मई 22 से एरियर के साथ जुलाई 22 के पेन्शन में ही कर दिया है। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने देते इस लापरवाही के लिए शासन से जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग की हैं।
जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि दोनों राज्य के पेंशनर केन्द्र के समान 34%प्रतिशत महंगाई राहत केंद्र के देय तिथि से देने की मांग कर रहे है लेकिन दोनों राज्य सरकारें मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम2000 की धारा 49(6) के अनुसार पारस्परिक सहमति को जरूरी बताकर पेंशनरों को केन्द्र के समान महंगाई राहत नहीं दे रहे है।इस मांग को लेकर दोनों राज्य के पेंशनर आंदोलनरत है।
उल्लेखनीय हैं कि इसी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में गत 25 जुलाई को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यप्रदेश के 11% के प्रस्ताव पर कटौती करके मई 22 से 5% महंगाई राहत देने की सहमति दिया तब जाकर मध्यप्रदेश में 2 अगस्त 22 को आदेश प्रसारित कर अपने पेंशनरो को लाभ देने के आदेश जारी कर 10 अगस्त 22 तक सभी के खाते में भुगतान भी कर दिये।परन्तु छत्तीसगढ़ शासन यही आदेश विलम्ब से 16 अगस्त को जारी किये।त्यौहार के सीजन में बुजुर्ग पेंशनर्स को उम्मीद था कि अगस्त पेंशन में 5% महंगाई राहत का भुगतान हो जाएगा, परन्तु अगस्त के मासिक पेन्शन में 5%महंगाई राहत जोड़े बिना पुरानी पेंशन बैंक खाते में आने से पेंशनरो को घोर निराशा हुई है।
जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव और फेडरेशन से जुड़े संगठन क्रमशः छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, छत्तीसगढ़ पेन्शनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर ,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, पेन्शनर समाज के अध्यक्ष ओ पी भट्ट, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रांतीय संयोजक अनूप श्रीवास्तव तथा द्रोपदी यादव गंगाप्रसाद साहू,लोचन पांडेय,अनिल गोल्हानी,डॉ विद्या देवी साहू , डी के त्रिपाठी,शरद अग्रवाल,गायत्री गोस्वामी, जे पी धुरन्धर, डॉ एस पी वैश्य, उर्मिला शुक्ला,बी डी उपाध्याय,आर के नारद,पी एल सिंह,एम एन पाठक, एस पी एस श्रीवास्तव,शांति किशोर माझी ,कलावती पाण्डे,सी एल चन्द्रवंशी, इंदु तिवारी,तीरथ यादव,रमेश नन्दे, डी के पाण्डे,प्रदीप सोनी,,असीमा कुंडू , आशा वैष्णव,पी एल टण्डन,रोजलिया लकड़ा,एल एन साहू,अशोक जैन,अरुण दुबे,राजेश्वर राव भोसले, डॉ शेषा सक्सेना, सुश्री वंदना दत्ता,अनूपनाथ योगी,गिरीश उपाध्याय,जे आर सोनी, अनिल शर्मा,आलोक पांडेय,व्ही एस जादौन,बी एल पटले,,बी डी यादव,आनन्द भदौरिया,बी के सिन्हा, एस डी बंजारे,गुलाब राव पवार,भूषण लाल देवांगन, खेमीचन्द मिश्रा,एस के चिलमवार,बिक्रम लाल साहू, एस डी वैष्णव,हीरालाल नामदेव,अजीत गुप्ता,द्वारका सिन्हा,प्रभुदयाल पटवा,रामकुमार थवाईत,रमेश कुमार शर्मा, डी आर लांझेकर,के एन कश्यप,के के बंछोर,एस के भट्टाचार्य, मुरलीधर प्रधान, आलोक पांडे,नागेन्द्र सिंह,डी के यादव, डी बी गोस्वामी, बेलास मानिकपुरी,आदि ने छत्तीसगढ़ शासन से जारी आदेश का परिपालन कर तत्काल 5% प्रतिशत महंगाई राहत खाते में जमा करने की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version