नई दिल्ली। जब बच्चे पर कोई आंच आती है तब मां जान लेने और जान देने पर उतारू हो जाती है। कुछ इसी तरह का मामला यहां देखने को मिला, लेकिन यहां जान लेने देने तक नहीं पहुंची परंतु एक मां अपनी बेटी को बचाने जान पर जरूर खेल गई। मामला दिल्ली के शकरपुर इलाका है का है जहां 21 जुलाई मंगलवार शाम करीब 4 बज कर तीन मिनट पर शकरपुर की इस गली में एक शख्स मोटरसाइकिल पर बैठा दिखाई दे रहा है, चेहरा हेलमेट की वजह से छुपा हुआ है। बाइक के बराबर में गली के बाईं तरफ एक घर के दरवाजे पर नीली कमीज में हेलमेट पहने एक दूसरा नौजवान नजऱ आ रहा है। अचानक नीली कमीज वाला शख्स दरवाजे से एक बच्ची को खींचता है और तेजी से बाइक की तरफ लपकता है. बच्ची को बाइक पर बीच में दबोच कर बैठ जाता है. बाइक अब मौके से भागने ही वाली है। मगर तभी दरवाजे से चीते की तरह ये मां बाहर निकलती है और सीधे अपनी बच्ची पर झपट्टा मारती है और बच्ची को बाइक से उतार कर अपनी हिफाजत में ले लेती है। मां के अचानक इस तरह हमलावर होने से बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है. बच्ची घर से उठा कर लाने वाला शख्स जिसकी पीठ पर लाल बैग है वो समझ चुका था कि इस मां से जीतना मुश्किल है। लिहाजा वो अपने साथी को बाइक पर ही छोड़ पैदल आगे की तरफ भागता है। इधर, मां अब भी लगी हुई है। पहले तो वो बाइक गिराने की कोशिश करती है फिर पूरी ताकत से बाइक को पीछे से पकड़ती है। मगर बाइक सवार किसी तरह वहां से बच निकलता है। वो अब आगे भाग रहा है। इसी बीच गली का एक पड़ोसी बाइक के पीछे भागता है। तभी एक पड़ोसी पूछती हैं क्या हुआ। मां लगभग रोते हुए जवाब देती है। आगे की तस्वीर सीसीटीवी के दूसरे कैमरे में कैद होती है। एक दूसरा पड़ोसी जो अब तक पकड़ो-पकड़ो की आवाज सुन चुका था और सामने से सब देख रहा था। वो गली में खड़ी एक स्कूटी बड़ी फुर्ती से बीच रास्ते में लगा देता है। इसके बाद जैसे ही बाइक सवार आता है, वो उसे धक्का देकर किनारे गिरा देता है। तब तक दूसरा किडनैपर दौड़ता हुआ आता है और भागने की कोशिश करता है। लेकिन पड़ोसी उसे दबोच लेता है। इस दौरान दूसरा पड़ोसी बाइक सवार को पकडऩे की कोशिश करता है। मगर गुत्थमगुत्थी के बाद किसी तरह दोनों भाग जाने में कामयाब रहते हैं। हालांकि उनकी बाइक वहीं रह गई थी। बाद में इसी बाइक की मदद से पुलिस किडनैपर तक पहुंचती है और उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। दरअसल, जिस चार साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई थी। उस बच्ची का सगा चाचा ही असली किडनैपर निकला। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version