महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल यहां के अंबरनाथ इलाके में एक कलयुगी बहू ने टीवी को लेकर हुए मामूली से झगड़े में अपनी सास की तीन ऊंगलियां चबा ली. साथ ही पति के साथ भी मारपीट की. इसकी जानकारी बुधवार को पुलिस द्वारा दी गई है. फिलहाल सास ने बहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है. पूरा मामला ठाणे के अंबरनाथ इलाके का है. जहां एक महिला ने अपने बहू से टेलीविजन की आवाज कम करने के लिए कहा, लेकिन इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, बहू ने गुस्से में आकर अपनी बुजुर्ग सास के हाथ की तीन उंगलियां चबा ली.वहीं इस मामले में शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रुशाली कुलकर्णी उम्र 60 साल घर पर भजन कर रही थीं. तभी वहां उनकी बहू विजया कुलकर्णी उम्र 32 साल वहीं पर टीवी देख रही थी. इसी वजह से ये पूरी घटना घटी है. उन्होंने बताया कि, सोमवार सुबह रुशाली ने विजया से टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा, क्योंकि वो भजन कर रही थीं. वहीं जब बहू ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने जाकर टीवी बंद कर दिया. इससे नाराज बहू ने सास रुशाली का हाथ पकड़ा और उनकी तीन उंगलियां चबा गई. इतना ही नहीं बहू इतने गुस्से में थी कि, दोनों का शोरगुल जनकर जब बीच-बचाव करने के लिए उसका पति वहां पहुंचा तो विजया ने उसके साथ भी बदसलूकी और मारपीट करनी शुरू कर दी. फिलहाल पीड़िता सास ने अपनी बहू के खिलाफ शिवाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version