राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज दिनांक 7 सितंबर 2022 को सत्य साईं संजीवनी अस्पताल रायपुर में इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन एवं नेट प्रोफेन छत्तीसगढ़ चैप्टर तथा शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया उक्त व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अरुणा पलटा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए दैनिक आहार में पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए, भोजन के अन्त में दही/ नींबू पानी का सेवन करें, फल और सब्जियों का अधिकाधिक प्रयोग करें, नियमित व्यायाम करना चाहिए, तनाव रहित रहने का प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉक्टर श्वेता छाबड़ा एवं डॉक्टर सारिका श्रीवास्तव एवं इंटरन छात्राओं के द्वारा हितग्राहियों को डाइट संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं उनका फीडबैक भी लिया उक्त कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया इसके पश्चात डॉ बासु वर्मा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिवार को फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डाअभया जोगलेकर ने इस वर्ष की पोषण थीम की विस्तृत जानकारी प्रदान की ,डॉ श्रुति प्रभु ने पोषण में नवाचार विषय पर अपने विचार रखे। यूनिसेफ के अधिकारी ने राज्य में चालू समस्त पोषण योजनाओं की जानकारी प्रदान की ।सत्य साईं अस्पताल के की चीफ डाइटिशियन कविता किरण साहू ने सत्य साईं अस्पताल के द्वारा प्रदान की जा रहे डाइट की संपूर्ण जानकारी प्रदान की ।सत्य साईं के चेयरमन श्री हेमंत सर ने वेलनेस के महत्व को समझाया ।कार्यक्रम के अंत में gift-of-life के माध्यम से उन सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं उपहार प्रदान किए जिनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन सत्य साईं अस्पताल के द्वारा किया गया सत्य साई हॉस्पिटल के कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम मे रिम्स अस्पताल के डायरेक्टर एवं डायटीशियन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन श्री साहू के द्वारा किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version