हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले अपने घरों में भगवान के किसी न किसी स्वरूप की तस्वीर जरूर लगता हैं. इन तस्वीरों हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. लेकिन तस्वीर लगाने के लिए भी कई नियम होते हैं. हम आज आपको बताएंगे कि पवनपुत्र हनुमान जी की कौन सी तस्वीर को घर पर रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और किस मूर्ति से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि हनुमान अपने भक्तों की हर तरह की बाधा से रक्षा करते हैं. वे राहु-केतु और शनि जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव से भक्तों की रक्षा करते हैं. नकारात्मक शक्तियां जैसे प्रेत आदि सभी हनुमानजी के डरते हैं.
इन तस्वीरों का न लगाएं
0 हनुमान जी की ऐसी तस्वीर जिसमें वह अपनी छाती को चीरते हुए दिखाई देते हों नहीं लगानी चाहिए
0 जिस तस्वीर में हनुमान जी ने भगवान राम और लक्ष्मण को अपने कांधे पर बैठाया हो, तो उस तस्वीर को भी नहीं लगाना चाहिए.
0 जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी लेकर उड़ रहे हों उस तस्वीर को भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता.
0 हनुमान जी की ऐसी तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए जिसमें वे राक्षसों और अधर्मी लोगों को संहार करने की मुद्रा में या लंका दहन करते हुए नजर आ रहे हैं.
इन तस्वीरों को लगाना है शुभ
0 जिस तस्वीर में हनुमानजी युवा अवस्था में पीले रंग के कपड़ों में हों. ऐसी फोटो को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
0 हनुमान जी की लाल लंगोट में तस्वीर. ऐसी तस्वीर घर पर लगाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है.
0 घर में राम दरबार की तस्वीर लगाने से परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है.
0 घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए. इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश घर में नहीं हो पाता.
0 हनुमान जी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह अपने प्रभु भगवान राम की सेवा में लीन हो. इसे घर पर लगाने से धन की कमी नहीं होती.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version